चंगर के लिए खुला कांग्रेस कार्यालय

विधायक रामलाल ठाकुर बोले, लोगों की समस्याएं होंगी दूर

निजी संवाददाता-बस्सी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व पूर्व मंत्री व विधायक श्रीनयनादेवीजी रामलाल ठाकुर ने श्रीनयनादेवी विधानसभा क्षेत्र का कार्यालय चंगर एरिया के लोगों के लिए पूर्व पंचायत समिति के सदस्य राम चंद डांगी के घर पर खोल दिया है। रामलाल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस कार्यालय से चंगर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के को सुलझाने हेतु मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने इस मौके पर लोंगो को संबोधित करते हुए कहा कि चंगर क्षेत्र में कई सिंचाई योजना बुरी तरह से फेल हो चुकी है और सरकार का कोई ध्यान इस तरफ नहीं है। जिससे लोगों को बड़ी दिक्कतें आ रही हंै।

रामलाल ठाकुर ने कहा यही हाल पीने के पानी की योजना का हो गया। रामलाल ठाकुर ने कहा कि ये स्कीमें निजी ठेकेदार को दी गई हैं जिसके कारण सारी की सारी व्यवस्था डगमगा गई है और जल शक्ति विभाग को इस योजना की समीक्षा करनी चाहिए और लोंगो को सिंचाई और पीने के पानी की समस्या से निजात दी जानी चाहिए। इस मौके पर जिला परिषद सदस्या पूजा रानी, जिला कांग्रेस के महासचिव कुलदीप देयोल, प्रदीप शर्मा, राम चंद डांगी, ब्लॉक कांग्रेस नयनादेवीजी के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, अनिता देवी प्रधान ग्राम पंचायत लैहड़ी सरेल, चंचला देवी, रामदास, राम कृष्ण बिट्टू, निर्मला देवी, सुरजीता देवी प्रधान ग्राम पंचायत रोड जामन, बहादुर सिंह प्रधान ग्राम पंचायत री, भारती देवी, अवतार सिंह व शेर सिंह के साथ अन्य लोग भी मौजूद थे।