भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को सम्मान; चंडीगढ़ बीजेपी ने स्थापना दिवस पर बढ़ाया मान; वेबिनार का आयोजन

By: Apr 8th, 2021 12:05 am

चंडीगढ़ बीजेपी ने स्थापना दिवस पर बढ़ाया मान; वेबिनार का आयोजन, साइकिल रैली भी निकाली

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — चंडीगढ़

भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर चंडीगढ़ भाजपा द्वारा मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर घरों में ध्वज लगाना, पार्टी कार्यालय में ध्वज फेहराना, पार्टी की स्थापना के समय के वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित करना, वेबिनार और कोरोना से बचाव और टीकाकरण के लिए युवा मोर्चा के तत्वावधान में साइकिल रैली का भी आयोजन किया गया। उपरोक्त सभी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए पार्टी के प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर ने बताया कि मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने सुबह पार्टी के ध्वज को अपने-अपने घरों में लगाया। स्वयं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन, वरिष्ठ नेता सत्यपाल जैन, महापौर रविकांत शर्मा, प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर और रामबीर भट्टी ने पार्टी के ध्वज को अपने अपने घरों में लगाया और ध्वज प्रणाम किया।

इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई का भी वितरण किया गया। उधर, पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों जितेंद्र मल्होत्रा, रविंद्र पठानिया, राजिंदर शर्मा, मनीष भसीन और नरेश पांचाल ने भी अपने अपने मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ अपने घरों में ध्वज फ़हराया और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई प्रदान की। उन्होंने कहा कि पार्टी की स्थापना दिवस से लेकर संविधान के निर्माता बाबा भीम राव आंबेडकर की 14 अप्रैल को जयंती तक प्रतिदिन चंडीगढ़ भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है द्य इसी श्रृंखला में आज पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। उन्होंने बताया कि सुबह पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने घरों में ध्वज को लगाने के उपरांत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने पार्टी कार्यालय कमलम् में पार्टी के ध्वज को फेहराया द्य उसके बाद पार्टी की स्थापना के समय के पार्टी के वरिष्ठ नेताओं देसराज टंडन, सत्यपाल जैनए पुरषोतम महाजन, जतिंद्र चोपड़ा, नीरज तायल, राममूर्ति महाजन और यशपाल महाजन को कार्यालय में सम्मानित किया।

अनिल विज ने फहराया पार्टी ध्वज

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर गृह मंत्री अनिल विज ने अपने निवास स्थान शास्त्री कालोनी में पदाधिकारियों के साथ पार्टी का ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप गर्व से कह सकते हैं कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल व मेरे देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व का नेता है। डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 21 अक्टूबर, 1951 को जनसंघ के जिस दीपक को जलाकर अपने खून से सींचा थाए उस दीपक ने कमल के फूल का रूप छह अप्रैल, 1980 को लिया। उन्होंने बताया कि देश में सबसे अधिक विधायक व सांसद भाजपा के हैं व देश में अधिकतर प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App