मंडी ने जीती मान-सम्मान व स्वाभिमान की जंग, जयराम का जलबा, 15 में से 11 सीटें भाजपा के हिस्से में आईं

By: Apr 8th, 2021 12:06 am

छोटी काशी में जयराम का जलबा, 15 में से 11 सीटें भाजपा के हिस्से में आईं

अमन अग्निहोत्री—मंडी

नगर निगम मंडी के पहले ही चुनाव में भाजपा ने बड़ी व एकतरफा जीत दर्ज की है। नगर निगम मंडी के पहले ही चुनाव में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जलबा व नाम चला है। मंडी के मान सम्मान और स्वाभिमान की जंग में छोटी काशी की जीत हुई है। नगर निगम की 15 सीटों में से भाजपा 11 सीटें जीत गई है, जबकि कांग्रेस को मात्र चार सीटें मिली हैं। नगर निगम मंडी की शहरी जनता के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों ने भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाम पर वोट दिया है। इसका ही परिणाम है कि 15 में से 11 सीटें सीधे भाजपा की झोली में गई हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुनाव प्रचार के दौरान छोटी काशी से बड़ी जीत मांगी थी। हालांकि उन्होंने 15 की 15 सीटें मांगी थी, लेकिन चार सीटों पर भाजपा को हार मिली है। मुख्यमंत्री ने मंडी के मान सम्मान और स्वाभिमान का नारा दिया था, जिसे छोटी काशी ने स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दिल खोल कर साथ दिया है। जिन चार सीटों पर भाजपा की हार हुई। उन पर कांग्रेस के उम्मीदवारों के सामने कमजोर प्रत्याशियों का चयन और मंगवाई वार्ड में अपने ही लोगों द्वारा किया गया भीतरघात हार का कारण बना है।

 इसके बाद भी कई जगहों पर बागियों के बाद भी भाजपा को बड़ी जीत मिली है। जिसमें वार्ड पड्डल, थनेहड़ा, भगवाहन और समखेतर बडे़ उदाहरण हैं। हालांकि मंगवाई वार्ड में भाजपा ने अपने ही कुछ लोगों के भीतरघात की वजह से जीती हुई सीट हो हरा दिया है। यहां भाजपा के विशाल ठाकुर थोडे़ ही अंतर से सीट हार गए हैं। पड्डल वार्ड में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के मंडी में सबसे करीबी रहे कांगे्रस के बडे़ चेहरे पुष्पराज को हराया है। इस वार्ड से मुख्यमंत्री की पसंद सोमेश जीते हैं। इसी तरह से समखेतर वार्ड में जहां बागियों व प्रत्याशी चयन को गलत बता कर भाजपा की हार मानी जा रही थी, इस वार्ड में भाजपा ने जीत दर्ज की है। इसी तरह से थनेहड़ा वार्ड में भी भाजपा को बागी उम्मीदवारों व ओपन सीट से आरक्षित वर्ग से उम्मीदवार देने को लेकर भाजपा को पीछे बताया जा रहा था, इस वार्ड से भाजपा की दीपाली जसवाल ने बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस के जीतने वालों में राजेंद्र मोहन, अल्कनंदा हांडा और मंगवाई वार्ड से योगराज बडे़ चेहरे हैं, जिनकी जीत हुई है। इसके सबके बाद भी छोटी काशी मंडी ने अपने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का साथ देकर नगर निगम मंडी को भाजपा की झोली में डाल दिया है। (एचडीएम)


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App