आज पंत का सामना रोहित से, आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई में जंग

By: Apr 20th, 2021 12:15 pm

एजेंसियां — चेन्नई

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मंगलवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 14 के मुकाबले में अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से उतरेंगे। ऋषभ पंत की दिल्ली और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस दोनों अब तक तीन-तीन मैच खेलकर दो-दो मुकाबले जीत चुके हैं। अंक तालिका में दिल्ली दूसरे और मुंबई तीसरे स्थान पर है। हालांकि दोनों टीमों के अंक एक बराबर हैं, लेकिन दिल्ली का नेट रन रेट मुंबई के मुकाबले ज्यादा बेहतर है। दिल्ली ने अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स को आसानी से छह विकेट से हराया है।

 पंजाब ने 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन का स्कोर बनाया, जबकि दिल्ली ने 18.2 ओवर में ही चार विकेट पर 198 रन बनाकर आसानी से मुकाबला जीत लिया। पंजाब के खिलाफ शानदार पारी के बाद धवन से फिर धमाके की उम्मीद रहेगी। वहीं, मुंबई के पास ओपनिंग में रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक के रूप में दो बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं। इनके बाद सूर्यकुमार यादव भी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App