राष्ट्रपति पुतिन बोले, पर्यटकों के लिए जल्द ही फिर खुल जाएंगे रूस के द्वार, चार दिनों में मिलेगा वीजा

By: Apr 21st, 2021 6:15 pm

मॉस्को — रूस जल्द से जल्द से सैलानियों के लिए लगे कोरोना वायरस से संबंधित प्रतिबंध हटा लेगा और लाखों पर्यटकों के देश में आने का रास्ता साफ कर देगा। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को संघीय असेंबली को संबोधित करते हुए कहा कि महामारी के मद्देनजर लगाए प्रतिबंध हटाने की स्थिति अनुकूल हो जाएगी, सभी प्रतिबंध हटा लिए जाएंगे। पूरी दुनिया से लाखों पर्यटक देश में फिर आने लगेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को बगैर अनावश्यक औपचारिकता के चार दिनों में ऑनलाइन वीजा दिया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App