चौक तोडऩे का फैसला फिलहाल बदला, ब्राह्मण समुदाय के आक्रोश को देख प्रशासन ने लिया निर्णय

By: Apr 21st, 2021 12:05 am

ब्राह्मण समुदाय के आक्रोश को देख प्रशासन ने लिया निर्णय, समर्थन में उतरा इंडियन नेशनल लोकदल

यमुनानगर, 19 अप्रैल (रविंद्र पुंज)

भगवान परशुराम चौक आईटीआई. का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। गत दिवस चौक तोडऩे के समाचार को लेकर विभिन्न ब्राह्मण संगठनों ने जमकर प्रदर्शन करते हुए सरकार को अल्टीमेटम दिया था कि यदि चौक को तोड़ा गया तो ब्राह्मण समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को तोडऩे के आदेश दिए गए थे तो ऐसे में ब्राह्मण समुदाय वहां एकत्रित हुआ और इस संबंध में नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया था तथा अधिकारियों ने भी मौके का मुआयना किया। ब्राह्मण समुदाय के गुस्से व रोष को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल चौक को तोडऩे का इरादा बदल दिया है। मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा पिन्नी, जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य राकेश त्यागी, क्षेत्र के पार्षद अभिषेक मौदगिल, हरियाणा ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष बलजीत शर्मा, जजपा के हलका अध्यक्ष शैलेश त्यागी, भगवान परशुराम सेना के प्रदेशाध्यक्ष कपिल पंडित आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ब्राह्मण समुदाय के युवाओं का कहना है कि नगर निगम द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुसार भगवान परशुराम जी के पवित्र नाम पर चौक को पास किया गया है। चौक के निर्माण हेतु धनराशि भी मंजूर की जा चुकी है तथा प्रस्तावित स्थल पर निर्माण कार्य भी शुरू हो गया था। प्रस्तावित स्थल पर यातायात का दबाव अधिक है। जिसके लिए चौक बनाया जाना जरूरी है। ताकि यातायात सुगम हो सके। वहीं दूसरी ओर भगवान परशुराम चौक के निर्माण को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल भी आगे आई है और उन्होंने चौक के तोड़े जाने की निंदा करते हुए कहा है कि चौक को यहीं बनवाया जाएगा। इनेलो नेता पूर्व विधायक दिलबाग सिंह एवं भोपाल भाटी ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करती रही है। इस अवसर पर ब्राह्मण नेता डॉ श्याम कौशिक, श्याम सुंदर शर्मा, सुरेंद्र नंदा, रमन शर्मा हैप्पी, लकी शर्मा, कृष्ण शर्मा, सागर शर्मा, निखिल शर्मा, मधुसूदन शर्मा, परमाल कंबोज, राजकुमार धीमान आदि उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App