हिमालयन इंस्टीच्यूट में मनाया विश्व स्वास्थ दिवस

By: Apr 9th, 2021 12:55 am

नर्सिंग की छात्राओं ने सिविल अस्पताल अंबाला कैंट का विजिट कर लोगों को समझाया स्वस्थ शरीर के महत्त्व
कार्यालय संवाददाता-कालाअंब
हिमालयन इंस्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग कालाअंब में छात्राओं द्वारा विश्व स्वास्थ दिवस मनाया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि हिमालयन गु्रप ऑफ प्रोफशनल इंस्टीच्यूशंस कालाअंब के चेयरमैन रजनीश बंसल ने शिरकत की। इस दिवस के उपलक्ष्य में नर्सिंग के छात्राओं ने लोगों का जागरूक करने हेतु सिविल अस्पताल अंबाला कैंट का विजिट किया व लघु नटिका के माध्यम से स्वस्थ शरीर के महत्त्व को समझाया। इतना ही नही हिमालयन इंस्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग के छात्रों ने इंडियन नर्सिंग काउंसिल के द्वारा आयोजित की गई वेबिनार में भी हिस्सा लिया। इस बेबिनार में इंडियन नर्सिंग कांउसिल द्वारा निष्पक्ष व स्वस्थ दूनियां का निर्माण विषय पर छात्रों ने अपने विचार प्रकट किए। विश्व स्वस्थ दिवस के अवसर पर हिमालयन इंस्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग के प्रांगन में नर्सिंग के छात्रों ने पोस्टर बना कर लोगों स्वस्थ बने रहने का संदेश देकर स्वस्थ शरीर के महत्त्व को समझाया। इस दौरान छात्रों के उत्साह की प्रशंसा करते हुए हिमालयन गु्रप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीच्यूशंस के चेयरमैन रजनीश बंसल ने कहा कि जीवन खुशहाल तब ही होता हैं जब आपका स्वास्थ्य स्वस्थ रहता हैं, और आज का दिन हमें हमारे स्वास्थ्य से जुड़ी बिमारियों से जागरूक करता हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की गई थी। इस संस्था का उद्देश्य विश्व में तमाम प्रकार की बिमारियों पर नजर रखना और उनके निदान तथा उन बिमारियों से लोगों को जागरूक करना हैं। वैश्विक स्वास्थ्य और उससे जुड़ी समस्याओं पर विचार-विमर्श करना हैं। प्रतिवर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन के जन्मदिवस के रूप में सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस बनाया जाता है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में मनाए जाने वाले दिनों में यह एक महत्त्वपूर्ण दिन है। वही हिमालयन गु्रप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीच्यूशंस के वाइस चेयरमैन विकास बंसल ने छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य एक अनमोल संपत्ति है जिसे हर व्यक्ति तब तक सराहते हैं जब तक हम बीमार नहीं पड़ते। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश कोरोना जैसे गंभीर वायरस से लड़ रहा है। इस वायरस से बचाव ही बेहतर इलाज है, इसलिए कोरोना से संबधित सभी नियमों का सख्ती से पालन करें। इस मौके पर हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीच्यूशंस के सीईओ मन्नत बंसल ने छात्रों द्वारा बनाए गए पोस्टर की सराहना की। साथ ही शिक्षकों के प्रयास की भूरि भूरि प्रसंशा की। इस अवसर पर हिमालयन इंस्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग की प्रिंसीपल अमृता कपूर, प्रोफेसर अनूपमा शर्मा, अरुण कुमारी, रचना, राखी व रेणु सहित संस्थान के सैकड़ों छात्र मौजूद रहें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App