एक दिन के बाद पेट्रोल-डीजल ने फिर दिखा दी अपनी गर्मी

By: May 15th, 2021 12:06 am

नई दिल्ली — एक दिन के ठहराव के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में शुक्रवार को फिर बढ़ोतरी की गई। देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल के दाम 29 पैसे तक और डीजल के दाम 36 पैसे तक बढ़ाए गए। इस दिनों दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं और रोज नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। दिल्ली में डीजल भी आज की वृद्धि के बाद 83 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है, जबकि मुंबई में यह पहली बार 90 रुपए प्रति लीटर के पार निकल गया।

चेन्नई में पेट्रोल पहली बार 94 रुपए प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गया। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 29 पैसे बढ़कर 92.34 रुपए और और डीजल की कीमत 34 पैसे बढ़कर 82.95 रुपए प्रति लीटर पर हो गई।

इस महीने दिल्ली में अब तक पेट्रोल 1.94 रुपए और डीजल 2.22 रुपए महंगा हो चुका है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 29 पैसे, 25 पैसे और 28 पैसे बढ़ी। एक लीटर पेट्रोल मुंबई में 98.65 रुपए, चेन्नई में 94.09 रुपए और कोलकाता में 92.44 रुपए का बिका।

डीजल की कीमत मुंबई में 36 पैसे बढ़कर 90.11 रुपए, चेन्नई में 32 पैसे बढ़कर 87.81 रुपए और कोलकाता में 34 पैसे बढ़कर 85.79 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार रही:

शहर का नाम——पेट्रोल रुपए/लीटर——डीजल रुपए/लीटर

दिल्ली————— 92.34—————— 82.95

मुंबई-————— 98.65—————— 90.11

चेन्नई—————-94.09-—————- 87.81

कोलकाता———— 92.44—————- 85.79


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App