देश में दो करोड़ 44 लाख पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

By: May 15th, 2021 12:40 pm

नई दिल्ली — देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट जारी है और पिछले 24 घंटों के दौरान साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों ने इस महामारी को मात दी है, जिससे रिकवरी दर बढ़कर 83.83 फीसदी हो गई है। इस बीच शुक्रवार को 11 लाख 03 हजार 625 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। देश में अब तक 18 करोड़ 04 लाख, 57 हजार 579 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में तीन लाख 53 हजार 299 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक दो करोड़ 04 लाख 32 हजार 898 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इस दौरान 3,26,098 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 43 लाख 72 हजार 907 हो गया। सक्रिय मामले 31,091 कम होकर 36 लाख 73 हजार 802 हो गए हैं।

इसी दौरान 3890 मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,66,207 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 15.07 प्रतिशत हो गई है, वहीं मृत्युदर अभी 1.09 फीसदी है। महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 14,021 कम होकर 5,21,683 हो गई है। इस दौरान राज्य में 53,249 और मरीजों के ठीक होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 47,07,980 हो गई है, जबकि 695 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 79,552 हो गया है।

कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 6472, उत्तराखंड में 4426, , झारखंड में 4366, जम्मू-कश्मीर में 3037, ओडिशा में 2273, हिमाचल प्रदेश में 2198, असम में 2060, गोवा में 1998, पुड्डुचेरी में 1099, चंडीगढ़ में 617, मणिपुर में 552, त्रिपुरा में 429, मेघालय में 280, सिक्किम में 198, नागालैंड में 190, लद्दाख में 163, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 85, अरुणाचल प्रदेश में 77, मिजोरम में 23, लक्षद्वीप में 13 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में चार व्यक्ति की मौत हुई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App