संक्रमण ने ली 43 लोगों की जान, 2630 नए मरीज

By: May 4th, 2021 12:08 am

प्रदेश भर में सामने आए 2630 नए मरीज, 1526 हुए ठीक

स्टाफ रिपोर्टर – शिमला

राज्य में कोरोना संक्रमण से 1526 लोग ठीक हुए हैं। लगातार चौथे दिन ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 1500 से ज्यादा रहा है। वहीं, संक्रमण से 43 लोगों ने भी दम तोड़ा है। कांगड़ा जिला में इस समय स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। अगर यहां पर सरकार ने उचित कदम नहीं उठाए, तो स्थिति और भयावह हो जाएगी। एक्टिव मरीजों की संख्या 21 हजार पार कर गई है। मौतें भी 1600 पहुंच गई है। कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा एक लाख से पार हो गया है। सोमवार को कांगड़ा में एक साथ 16 लोगों ने दम तोड़ा है। सोलन में पांच लोगों की मौत हुई है।

 शिमला में चार व हमीरपुर में छह लोगों ने दम तोड़ा है। किन्नौर में एक और मंडी में तीन लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ा है। ऊना में चार लोगों की मौत हुई है। सिरमौर में तीन की मौत जबकि चंबा में एक की मौत हुई है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 21 हजार 788 हो गई है, जबकि मौतों का ग्राफ बढ़कर 1599 पहुंच गया है। कांगड़ा जिला में सबसे ज्यादा 418 लोगों की मौत हुई है। वहीं, सोमवार को 1526 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा एक लाख सात हजार 121 पहुंच गया है।

यह रही जिलों में संक्रमण की स्थिति

जिला     नए        एक्टिव

बिलासपुर 400        1662

चंबा       204        874

हमीरपुर   132        1593

कांगड़ा    717        5384

किन्नौर    27         208

कुल्लू      92         659

स्पीति      19         280

मंडी       24         2257

शिमला    399        2273

सिरमौर    252        2336

सोलन     108        2967

ऊना       256        1295

कुल       2630      21788


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App