छुट्टियां मनाने गोवा जा रहे पृथ्वी शॉ को पुलिस ने रोका

By: May 15th, 2021 12:02 am

नई दिल्ली – दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के स्थगित होने के बाद गोवा छुट्टियां मनाने जा रहे थे। पर उन्हें महाराष्ट्र के अंबोली में पुलिस ने रोक लिया। वह बिना ई-पास के गोवा जा रहे थे। उनके पास ई-पास न होने की वजह से पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। भारत में कोविड की दूसरी लहर के बीच महाराष्ट्र में इस समय लॉकडाउन लागू है और कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। पृथ्वी शॉ ने कोल्हापुर के रास्ते अपनी कार से गोवा जाने का प्लान बनाया था। महाराष्ट्र में यात्रा करते समय ई-पास की व्यवस्था है। ई-पास न होने की वजह से करीब एक घंटे तक पुलिस ने उन्हें रोके रखा। शॉ ने जब ऑनलाइन ई-पास के लिए आवेदन किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें आगे यात्रा करने की परमिशन दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App