पैराग्लाइडिंग के सर्वे पर कहा थैंक्स

By: Jun 28th, 2021 12:10 am

स्टाफ रिपोर्टर-सुजानपुर
केंद्रीय वित्त राज्य एवं कॉरपोरेटर मंत्रालय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा सुजानपुर शहर में मानव परिंदों की उड़ान पैराग्लाइडिंग को लेकर करवाए गए सर्वे के लिए सुजानपुर भाजपा मंडल सुजानपुर शहरी इकाई के साथ-साथ नगर परिषद समर्थित भाजपा पार्षदों ने धन्यवाद किया है। रविवार को विश्राम गृह सुजानपुर में एक बैठक आयोजित कर धन्यवाद प्रस्ताव डालकर वित्त राज्य मंत्री को भेजा गया। बैठक में मौजूद भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष अंकुश गुप्ता, शहरी इकाई अध्यक्ष सुमन महाजन, महासचिव सुधीर भटनागर, सचिव प्रकाश सुडियाल, जिला भाजपा उपाध्यक्ष कैप्टन रंजीत सिंह सहित भाजपा समर्थित पार्षदों ने एक स्वर में कहा है कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने जो पैराग्लाइडिंग का सफल सर्वे ट्रायल सुजानपुर शहर में करवाया है वह एक ऐतिहासिक कदम है।

वित्त राज्य मंत्री द्वारा इसका सुजानपुर में करवाया गया ट्रायल और उसका यहां पर सफल तरीके से टेकऑफ एवं लैंडिंग होना यह बात सुजानपुर के साथ-साथ जिला के लिए पर्यटन एवं रोजगार की दृष्टि से अहम बात है। आने वाले दिनों में यहां पर मानव परिंदे हवाई अठखेलियां करते हुए नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शीघ्र-अतिशीघ्र पैराग्लाइडिंग शहर में शुरू हो इसके लिए प्रशासन कार्यवाही युद्ध स्तर पर शुरू करें। बैठक में सुजानपुर में विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई। इसके साथ-साथ कहा गया कि आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर पूरी तरह फील्ड में डट जाएं। बैठक में उपस्थित लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वह आने वाले विधानसभा चुनावों में सुजानपुर क्षेत्र से चुनाव लड़े यहां के कार्यकर्ता उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत कर उन्हें जीत दिलाएंगे। इस मौके पर भाजपा कार्यकत्र्ता रिंकू कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App