48 रूटों पर दौड़ेगी एचआरटीसी

By: Jun 14th, 2021 12:22 am

जिला में 50 फीसदी सवारियों के साथ आज चलेंगी बसें, सोलन डिपो ने बसें सेनेटाइज कर पूरी की तैयारियां

सौरभ शर्मा-सोलन
प्रदेश सरकार द्वारा सोमवार से प्रदेश में 50 फीसदी सवारियों के साथ बसें चलाने के फैसले के बीच एचआरटीसी सोलन डिपो ने भी कमर कस ली है। बसों को चलाने के लिए रविवार को अधिकारियों ने पूरी कसरत की। हालांकि पूरे स्टाफ के न पहुंचने व सवारियों की संख्या को देखते हुए फिलहाल करीब चार दर्जन बसों को ही चलाने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को स्थिति देखने के बाद ही मंगलवार से रूटीन में बसें चलाने को लेकर निर्णय लिया जाएगा। प्रदेश सरकार ने सोमवार से बसें चलाने का निर्णय तो ले लिया है, लेकिन किन रूटों पर बसें चलाई जाएं या कितनी संख्या में चलाई जाए इसको लेकर निगम के अधिकारी भी असमंजस में हैं। निजी बस आपरेटरों द्वारा बसें न चलाने के निर्णय के बीच प्रदेश सहित जिला में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का जिम्मा एचआरटीसी पर आ गया है। हालांकि पिछले दो दिनों से निगम के अधिकारी इसी उधेड़बुन में लगे हैं कि किस रूट पर बसें चलाई जाएं। सोलन डिपो के तहत कुल 135 रूट हैं, इसमें सब-डिपो अर्की व सब-डिपो राजगढ़ के रूट भी शामिल हैं।

इन रूटों में 71 रूट कोरोना कफ्र्यू लगने से पहले संचालित किए जा रहे थे, जिनमें से 11 रूट इंटरस्टेट थे और 60 रूट इंट्रा स्टेट थे। इन इंट्रा स्टेट रूटों में से सोमवार को फिलहाल एचआरटीसी द्वारा करीब चार दर्जन रूट ही चलाए जाएंगे। इसका कारण यह है कि निगम केवल उन्हीं रूटों पर बसें चलाने के हक में है जहां पर आमदनी हो सकती है। स्टाफ के पहुंचने व सोमवार को सवारियों की स्थिति समझने के बाद ही मंगलवार से रूटीन में रूटों को चलाने का फैसला लिया जा सकता है। बसों को चलाने के निर्देशों के बाद चालक-परिचालकों का भी अपने-अपने स्टेशन पर पहुंचना शुरू हो गया है। रविवार को भी सोलन सहित अर्की व राजगढ़ में नजदीक रहने वाले चालकों-परिचालकों को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए। जबकि कोविड के चलते अपने घरों को लौटे प्रदेश के अन्य कोनो रह रहे चालकों-परिचालकों के भी सोमवार दोपहर तक पहुंचने की उम्मीद है। स्टाफ के पहुंचते ही सोलन डिपो के लगभग सभी 60 रूटों पर बसें चलाने का निर्णय
लिया जाएगा। सोलन के कथेड़ स्थित एचआरटीसी वर्कशॉप में रविवार सुबह से ही बसों को धोने व सेनेटाइजेशन का कार्य आरंभ कर दिया है। (एचडीएम)

बसें चलाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुछ स्टाफ सोमवार तक रिपोर्ट करेगा। इसको देखते हुए फिलहाल करीब चार दर्जन रूटों पर बसें चलाई जाएंगी जिसमें तीन दर्जन रूट फाइनल कर दिए गए हैं। सवारियों की संख्या व स्टाफ पूरा होते ही सभी रूटों पर बसें चलाने का प्रयास किया जाएगा
शुगल सिंह
क्षेत्रीय प्रबंधक
सोलन डिपो,हिमाचल पथ परिवहन निगम

सोलन डिपो के तहत सोलन, शिमला, अर्की व राजगढ़ से चलने वाली बसें रूट समय
1. सोलन-धर्मशाला सुबह 5:15
2. सोलन-रोहडू़ सुबह 6:30
3. सोलन-हमीरपुर सुबह 7.15
4. सोलन-शिमला सुबह 7:45
5. कुमारहट्टी-कसौली-सोलन सुबह 7:00
6. सोलन-धारों की धार सुबह 8:20
7. सोलन-सुबाथू-वाकनाघाट सुबह8:50
8. सोलन-बिजमल सुबह 9:10
9. शिमला-बैजनाथ वाया नालागढ़ सुबह 7:20
10. दो मुद्रिका बसें सुबह 8:15 बजे से हर एक घंटे बाद
11. अर्की-रौड़ी-अर्की सुबह 7
12. अर्की-सोलन वाया कुनिहार सुबह 7:10
13. अर्की-ममलीग-सोलन सुबह 7:10
14. समाना से सोलन सुबह 8:05
15. अर्की-मांजू-टागटा सुबह 8:45
16. अर्की-तत्तापानी सुबह 9:20
17. अर्की-शिमला-अर्की सुबह 10:10
18. अर्की-जयनगर-अर्की सुबह 11:30
19. अर्की-शालाघाट-अर्की शाम
20. अर्की-भुमती-चौरटू दोपहर 3:15
21. अर्की-शिलघाट-दवारी दोपहर 3:30
22. अर्की-भराड़ीघाट-बलेरा दोपहर 3:20
24. अर्की-मांजू-रूगड़ा दोपहर 3:15
25. अर्की-शहरोल-पिपलुघाट शाम 5:30
26. अर्की-रौड़ी-अर्की शाम 5:15
27. अर्की-शालाघाट-अर्की शाम 5:30
28. राजगढ़-नाहन सुबह 5:45
29. राजगढ़-थानाधार सुबह 7:30
30. राजगढ़-सोलन सुबह 9:30
31. राजगढ़-ठारू दोपहर 2:30
32. नाहन-बरायला-राजगढ़ सुबह 8:30


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App