कांगड़ा की अर्शिया बनी चैस चैंपियन, ऑनलाइन राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में नौ साल की बच्ची फर्स्ट

By: Jun 11th, 2021 12:06 am

जिला संवाददाता – कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के जोगीपुर पंचायत की रहने वाली मात्र नौ वर्ष की नन्ही बच्ची राज्य शतरंज एडहॉक एसोसिएशन द्वारा आयोजित ऑनलाइन राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में अपने सभी मैच जीत कर प्रथम रही। जुलाई में अब बह नेशनल में हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व करेगीए कोरोना के चलते अखिल भारतीय शतरंज संघ ने इस बार शतरंज को राज्यस्तरीय और नेशनल ऑनलाइन करवाने का फैसला लिया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी अर्शिया(9) दो बार 2018 और 2019 में अंडर-7 गल्र्स में स्टेट चैंपियंस रह चुकी है। साथ ही हिमाचल से एक अंडर-7 और एक सीनियर नेशनल भी खेल चुकी है। यह अर्शिया का तीसरा नेशनल होगा। अर्शिया चौधरी जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा की पांचवीं कक्षा की छात्रा है। स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्डा और कोच दिनेश का अर्शिया को अपनी गेम के लिए पूरा सहयोग मिलता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App