प्रदेश में 19 तक छाए रहेंगे बादल, मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी, गर्जन के साथ बरसेंगे बादल

By: Jun 16th, 2021 12:06 am

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला

मौसम विभाग ने हिमाचल में 19 जून तक का यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ गर्जन की आशंका जताई है। पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल में कई जगहों पर बारिश ओलावृष्टि होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। 4 डिग्री तक पारा हिमाचल में लुढ़का है। आने वाले समय में बारिश होने से तापमान मे और कमी होगी। ऊना का तापमान भी पांच से छह डिग्री तक गिरा है। तापमान के गिरने से लोगों का गर्मी से राहत भी मिली है। ऊना का तापमान जो कि कुछ दिन पहले 43 डिग्री पहुंच गया था वह अब 35 डिग्री चल रहा है। ऐसे में यहां पर लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश भी हुई। धर्मशाला में सबसे ज्यादा 56 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि 19 जून तक के लिए यलो अलर्ट जारी हुआ है। सबसे कम तापमान कल्पा का 8.5 डिग्री रहा है, जबकि ऊना का सबसे ज्यादा तापमान 35.4 डिग्री रहा है।

कहां कितना तापमान

जिला    न्यूनतम   अधिकतम

शिमला             15.9     25.4

सुंदरनगर         15.4     33.1

कल्पा               8.5       24.5

धर्मशाला          17.4     27.8

ऊना                 21.6     36.0

नाहन               22.9     31.0

केलांग              9.0       19.5

सोलन             15.4     31.5

बिलासपुर         20.0     36.0

हमीरपुर           20.3     34.8

चंबा                  15.7     31.5


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App