सतर्क हो जाए कांग्रेस

By: Jun 14th, 2021 12:05 am

केंद्र में कमजोर नेतृत्व ने राज्यों को संकट में डाल दिया है और वे असमंजस की स्थिति में हैं। यह बहुत आश्चर्य की बात है कि जिस दल ने देश पर लगभग साठ वर्षों तक शासन किया, उसका कोई पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं है। एक ऐसी पार्टी जो अगले संसदीय चुनाव में सत्ता में आने के लिए आतुर हो, बिना पूर्ण अध्यक्षों के, यह कैसे संभव हो सकता है? दल के कई नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। हाल ही में एक ब्राह्मण नेता जितिन प्रसाद ने पार्टी छोड़ दी। पूर्णकालिक अध्यक्ष का चुनाव तत्काल होना चाहिए।

-नरेंद्र कुमार शर्मा, भुजड़ू, मंडी


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App