वट सावित्री का व्रत रख पति की लंबी आयु की कामना

By: Jun 11th, 2021 12:55 am

नवीन निश्चल शर्मा-पद्धर
उपमंडल पद्धर में गुरुवार को महिलाओं ने वट सावित्री का व्रत रखकर पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। पद्धर के नारला वैष्णो मंदिर व शिव मंदिर पद्धर में विशाल वट वृक्षों की महिलाओं ने पूजा अर्चना की। वट सावित्रि व्रत में वट यानि बरगद के वृक्ष के साथ-साथ सत्यवान, सावित्री और यमराज की पूजा की जाती है। माना जाता है कि वटवृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देव वास करते हैं। बता दें कि यह व्रत हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या को रखा जाता है। धाॢमक मान्यता है कि इस दिन सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण वापस लौटाने के लिए यमराज को भी विवश कर दिया था। इस व्रत के दिन सत्यवान सावित्री कथा को भी पढ़ा या सुना जाता है।

महिलाएं वट वृक्ष के तने के चारों ओर कच्चा धागा लपेट कर तीन बार परिक्रमा करती हंै। वट सावित्री व्रत को उत्तर भारत के कई हिस्सों में मनाया जाता है। एचडीएम क्यों की जाती है बरगद के वृक्ष की पूजा वट सावित्री व्रत में बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में बरगद का वृक्ष पूजनीय माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस वृक्ष में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। इस वृक्ष की पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा शुभ मानी जाती है। वट का पारण 11 जून दिन शुक्रवार को किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App