लोगों को नहीं आएंगे महीने में कूड़े के दो बार बिल

राजधानी में गारबेज बिलों में आ रही गड़बड़ी का नगर निगम ने किया सामाधान, दो हजार डबल आईडियों को किया रिन्यू

नगर संवाददाता-शिमला
शिमला शहर में पिछले काफी समय से लोगों को गारबेज बिलों में गड़बड़ी आ रही थी। जिसमें कई लोगों को एक महीने का बिल दो-दो बार जारी हो रहा था। ऐेसे में लोगों को भी खासा परेशानियां आ रही थी। जब नगर निगम प्रशासन ने इसकी जांच पड़ताल की तो सामने आया कि शहर में करीब दो हजार गारबेज आईडी डबल बनी है। यानी कि एक व्यक्ति की दो-दो आईडी बनी है। जिससे उसे बिल भी दो-दो बार जारी हो रहा था। ऐसे में नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली के प्रयासों से इस समस्या का सामाधान किया गया। अब नगर निगम प्रशासन का दावा है कि लोगों को डबल बार गारबेज का बिल जारी नहीं होगा। इस तरह की दिक्कत जहां भी आ रही थी। उन सभी आईडी को रिन्यू किया गया है।

इसके अलावा कुछ एक मकान मालिकों की आईडी पर ही उनके किराए दारों के बिल जारी हो रहं थे। जिससे मकान मालिक को भी दिक्कत आ रही थी। लेकिन अब समस्या का भी निगम ने सामाधान किया गया है। इस परेशानी से निपटने के लिए निगम ने तय किया है कि अब जिस भी घर से गारबेज उठेगा, उसी घर को कूड़े का बिल दिया जाएगा। इससे न तो मकान मालिक को दिक्कत आएगी। नगर निगम प्रशासन ने गारबेज फीस क्लेक्शन सिस्टम में सुधार करने के लिए यह फैसला लिया है। इसके तहत डोर-टू-डोर जाकर सैहब कर्मचारी किराएदारों का नाम, पता और मोबाइल फोन नंबर एकत्र किए जाते है। इसी पते और नंबर पर ही किराएदारों को बिल जारी किया जा रहें है। यदि कोई किराएदार मकान छोड़ कर चला जाता है तो इसकी सूचना सैहब सुपरवाइजर को देनी होगी। बिना सूचना दिए जाने पर बिल जेनरेट होता रहेगा। इसका भुगतान भी किरायेदार को ही करना होगा। इस स्थिती का भी निमग ने सामाधान निकाला है। निगम का दावा है कि इसके बाद शहर में गारबेज फीस सिस्टम में आ रही परेशानी से राहत मिल सकती है।

अब नगर निगम रिकवरी में भी होगी आसानी गारबेज बिलों में जो दिक्कतें लोगों को पेश आ रही है। नगर निगम प्रशासन द्वारा उसका सामाधान किया जा रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को गारबेज बिल सहीं से जारी होगें। साथ ही जो लोग बिल जमा नहीं कर रहें है उन पर भी निगम निगरानी रखेगा। साथ ही पिछले काफी समय से बिलों का भूगतान नहीं कर रहें है उनसे रिकवरी करना भी आसान होगी।