हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, जल्द जारी करें टीजीटी काडर की प्रोमोशन लिस्ट

By: Jun 16th, 2021 12:05 am

स्टाफ रिपोर्टर – सुंदरनगर

हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि शिक्षा विभाग में टीजीटी कैडर से मुख्याध्यापक की पदोन्नति की लिस्ट अति शीघ्र जारी की जाए। उन्होंने कहा कि पदोन्नति की लिस्ट देरी से निकलने से कई अध्यापक पदोन्नति के बिना सेवानिवृत्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ ने प्रदेश सरकार से यह भी मांग की है कि हिमाचल प्रदेश में जितने भी मुख्याध्यापक के पद रिक्त हैं, उन्हें एक साथ इस पदोन्नति द्वारा भरा जाए। टीजीटी से स्कूल न्यू प्रवक्ता की पदोन्नति की सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी करने की मांग भी हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ ने हिमाचल सरकार से की है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी, सुधीर चंदेल, जय सिंह ठाकुर, दिनेश पठानिया, सीमा चौहान, रणजीत सिंह, अवनीश कुमार, लवली कुमार, अशोक वालिया,सुनील कुमार, देशराज, हंसराज चौधरी सुखजिंद्र गुलेरी, राजीव राठौर, नरेश वर्मा, मोहन लाल शर्मा, सिकंदर ठाकुर, भीम सिंह ठाकुर, दीनानाथ शर्मा, गणेश नेगी, विजय शर्मा, दिनेश ठाकुर, राजेंद्र वर्मा, चंद्रकेश, महिला विंग अध्यक्ष शालू परमार आदि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App