साढ़े तीन साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनवाईं

By: Jul 17th, 2021 12:10 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — रिकांगपिओ
जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में भाजपा कल्पा मंडल कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता कल्पा मंडल अध्यक्ष परविंदर नेगी के की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं जिला प्रभारी शशि दत्त, प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव हारा, भाजपा महामंत्री चंद्रपाल, किन फेड चेयरमैन दौलत नेगी, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी सुशील मेहता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बैठक के दौरान वक्ताओं ने प्रदेश सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में जनसेवा और जनकल्याण के मूल मंत्र को समक्ष रखकर कार्य कर रही है, जिसमें गरीब उपेक्षित वर्ग का उत्थान, जनभागीदारी से सुशासन एजन समस्याओं का तुरंत निवारण, महिला सशक्तिकरण, पारदर्शी व संवेदनशील प्रशासन तथा सभी क्षेत्रों व सभी वर्गों का सम्मान व संतुलित विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है।

भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही बुजुर्गों के सम्मान देने के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने की आयु 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष कर दी जिससे प्रदेश के चार लाख परिजनों को 1500 रुपए प्रति माह की दर से पेंशन प्राप्त हो रही है। वहीं, अब महिलाओं के लिए भी आयु सीमा 65 वर्ष करना भी सरकार का एक सराहनीय कदम है। वहीं, प्रदेश सरकार ने दो लाख नए सामाजिक सुरक्षा पेंशन के मामले भी स्वीकृत किए हैं। इसी तरह बीपीएल परिवार में बेटी की शादी पर 31 हजार की आर्थिक राशि देने वाली शगुन योजना भी प्रारंभ की गई है, जिसके लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं। वहीं, जनता से सीधा संवाद करने के लिए जनमंच एक सार्थक प्रयास रहा है।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 के माध्यम से भी आम जनता की शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता प्रदान करने के लिए प्रदेश के 3500 स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षा शुरू करना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, प्राकृतिक खेती-खुशहाल किसान किसान, सम्मान निधि व किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रदेश सरकार पर्याप्त प्रयासरत है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App