सतौन में बलदेव तोमर ने रोपा रूद्राक्ष का पौधा

By: Jul 26th, 2021 12:16 am

टीम – सतौन, पांवटा साहिब
गिरिपार क्षेत्र के सतौन में 72वां वन महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वन विभाग के साथ विभिन्न संस्थाओं ने भाग लिया। खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने स्वर्णिम वाटिका में रूद्राक्ष का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बलदेव तोमर ने पौका पंचायत के धमौण गांव के सड़क के लिए दो लाख रुपए देने की घोषणा की है। श्रीरेणुकाजी के डीएफओ श्रेष्ठानंद शर्मा ने स्थानीय लोगों से अपील की कि पौधारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें तथा कम से कम दो पौधे जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि पूरे वन मंडल में 50 हजार से अधिक पौधे तथा कफोटा रेंज में चार दिन में 12 हजार पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस पौधा रोपण कार्यक्रम में वन विभाग के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, नवयुवक मंडल आदि ने भाग लिया।

इस मौके पर पंचायत प्रधान ममता देवी, पूर्व प्रधान रजनीश चौहान, उपप्रधान गुलाब चौहान, बीडीसी सदस्य मित्रा चौहान, रजनीश चौहान, महेंद्र ठाकुर, सतीश चौहान, मोहन ठाकुर, रामेश्वर शर्मा, खतर सिंह ठाकुर, चंद्रमोहन, प्रेम तोमर, केएस गतवाल, रणजीत चौहान, प्रताप ठाकुर, सहायक अभियंता योगेश शर्मा, रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह, विद्यासागर, बीओ कंवर राणा, मोहन चौहान, विनोद कंवर, सुनील चौहान, हुक्मी राम, मनीषा शर्मा, गुलशन, कपिल शर्मा, शम्मी, पूर्ण शर्मा, रोबिन तोमर, माता राम, कमल देव, कुंदन, बिशन सिंह आदि मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App