अनुराग ठाकुर से मिले झंडूता के भाजपा महामंत्री

झंडूता। भाजपा मंडल झंडूता के मंडल महामंत्री दिनेश चंदेल ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से दिल्ली में भेंट की। मंत्री बनने पर बधाई दी। चंदेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की, कि केंद्रीय मंत्री के रूप में अनुराग सिंह ठाकुर का कार्यकाल उपलब्धियों भरा होगा। उनके केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण एवं खेल मंत्री बनने से विकास की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश को भरपूर लाभ मिलेगा। उनको इस दायित्व के मिलने से प्रदेश के लोगों, युवा वर्ग व खिलाडिय़ों का भी मान-सम्मान बढ़ा है ।