चंडीगढ़ को दूसरा एमआरएफ, प्रशासक बदनौर ने किया उद्घाटन, सेंटर में पहुंचेंगी 200 गाडिय़ां

By: Jul 23rd, 2021 12:06 am

चंडीगढ़, 22 जुलाई(ब्यूरो)

चंडीगढ़ शहर का दूसरा मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर (एमआरएफ) आज गुरुवार को शुरू हो गया। चंडीगढ़ की प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने इसका उद्घाटन किया। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एमआरएफ में लगभग 150 से 200 गाडिय़ां कचरा लेकर जाएंगी। इससे पहले प्रशासक ने 3 बीआरडी स्थित एमआरएफ का भी उद्घाटन किया था। अब डड्डूमाजरा स्थित एमआरएफ को जल्द तैयार करने का लक्ष्य है। निगम ने इसे अपने 100 दिन में पूरे होने वाले कार्यों में भी शामिल किया है। निगम आयुक्त केके यादव ने बताया कि घर-घर से कचरा उठाने वाली गाडिय़ां तीन एमआरएफ पर कचरा लेकर जाएंगी। इन तीन हिस्सों को छह जोन में बांटा गया है। तीनों एमआरएफ में 150 से 200 गाडिय़ां कचरा लेकर जाएंगी। अभी तक यह गाडिय़ां सीधे डंपिग ग्राउंड या कचरा निस्तारण प्लांट में जाती हैं। इस दौरान वहां गाडिय़ों की लंबी कतार लग जाती है। इसके अलावा कचरे की दुर्गंध के साथ धूल भी उड़ती जाती है। एमआरएफ बनने के बाद वाहनों को पूरे शहर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इससे ईंधन भी बचेगा। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बनाए गए इस प्रोजेक्ट पर लगभग 32 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इस मौके पर चंडीगढ़ प्रशासक की सलाहकार धर्म पाल, महापौर रवि कांत शर्मा, उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ और नगर निगम व प्रशासन की अन्य सीनियर अधिकारी और नगर निगम पार्षद भी हाजिऱ थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App