भारत का प्रवेश द्वार

By: Jul 21st, 2021 12:05 am

अफगानिस्तान को हमेशा मध्य एशिया के लिए भारत का प्रवेश द्वार माना जाता है। लेकिन आजकल यह देश बहुत परेशानी में है। तालिबान अफगानिस्तान में बहुत सक्रिय हो गया है और उसने देश के 80 फीसदी क्षेत्र पर कब्जा करने का दावा किया है। अमरीका और नाटो ने सेना के जवानों को वापस बुला लिया है। अब तालिबान ने इस देश में तबाही मचा दी है। इसके लिए पाकिस्तान इस चतुर संगठन की मदद कर रहा है। भारत ने अपने 50 राजनयिकों को वापस बुला लिया है। अफगानिस्तान हमारा पक्का दोस्त है और हम इस देश की बहुत मदद करते हैं। अब  तालिबान के खिलाफ दुनिया को एकजुट करना हमारा कर्त्तव्य है।

-नरेंद्र कुमार शर्मा, भुजड़ू, मंडी


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App