भव्य आगाज : तिरंगे के साथ भारतीय दल ने मोहा मन

By: Jul 24th, 2021 12:05 am

टोक्यो। जापान की राजधानी तोक्यो में शुक्रवार को ओलंपिक-2020 का भव्य उद्घाटन हुआ। भव्य ओपनिंग सेरेमनी ने सभी का मन मोह लिया। भारतीय दल जैसी ही ओलंपिक सेरेमनी मे दाखिल हुआ, वैसे ही हिंदुस्तानियों के जज्बात सातवें आसमान पर थे। हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और महान महिला बॉक्सर मेरीकॉम के हाथों में तिरंगा था, जबकि अन्य सदस्य हाथ में तिरंगा लिए पीछे थे। उल्लेखनीय है कि भारत ने इस बार अपना सबसे बड़ा दल भेजा है, जिसमें 127 खिलाड़ी हैं। इस बार महिला खिलाडि़यों का प्रतिनिधित्व भी सबसे ज्यादा है, जिनकी संख्या 56 है।

पीएम ने खड़े होकर बजाई तालियां

टीवी पर ओपनिंग सेरेमनी देख रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खड़े होकर भारतीय एथलीटों के लिए तालियां बजाई। उन्होंने ओपनिंग सेरेमनी को देखते हुए लाइव तस्वीर ट्वीट की


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App