बढ़ती जनसंख्या बड़ी समस्या

By: Jul 12th, 2021 12:05 am

जनसंख्या वृद्धि से पैदा होने वाली समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस विश्वभर में 11 जुलाई को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि अगले 30 वर्षों में विश्व की जनसंख्या दो अरब तक बढ़ने की संभावना है। अगले लगभग 8 वर्षों में भारत, चीन को जनसंख्या के मामले में भी पछाड़ कर दुनिया में नंबर एक बन सकता है। यह भारत के लिए चेतावनी है कि वह इससे उपजने वाली समस्याओं का हल तलाश ले। अगर भारत सरकार और देश का आमजन सचेत हो जाए तो कुछ राहत मिल सकती है।

-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App