हरियाणा कैबिनेट का होगा विस्तार

By: Jul 22nd, 2021 12:02 am

भाजपा व जजपा कोटे से चुना जाएगा एक-एक मंत्री, डिप्टी सीएम ने स्वीकारी बात

चंडीगढ़, 21 जुलाई (ब्यूरो)

हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा व जजपा कोटे से एक.एक कैबिनेट मंत्री बनेगा। कुछ वर्तमान मंत्रियों का पत्ता कटने पर अभी संशय है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंत्रिमंडल विस्तार की बात स्वीकारी है। उन्होंने नई दिल्ली में जजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार होना है। दोनों संगठनों (बीजेपी-जेजेपी) ने अपने-अपने कोटे के एक-एक कैबिनेट मंत्री को शपथ दिलानी है। इसके साथ अगर कोई बदलाव होगा तो वह बाद में देखा जाएगा। आज के दिन इसकी कोई चर्चा नहीं है। जो भी होगा वह समय पर और प्रदेश हित में होगा। उन्होंने बताया कि सरकार गुरुग्राम के ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट में हेलिपैड और देश का पहला एयरो म्यूजियम बनाने की योजना बना रही है। इन तमाम मुद्दों को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से चर्चा हुई। हिसार के अलावा प्रदेश के 4 अन्य रनवे से भी यात्री हवाई उड़ानें शुरू करने के लिए केंद्रीय मंत्री से चर्चा की है।

अगर करनालए हिसारए भिवानी रनवे को भी परमिट मिलेंगे तो यहां से नये प्लेन उड़ेंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अगर इन रनवे से जम्मू के लिए उड़ान होंगी तो कोई प्लेन यहां से खाली नहीं जाएगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज के दिन आंदोलन में किसान नेता नहींए बल्कि राजनेता हैं। पिछले एक साल से एमएसपी खत्म हुई न कोई मंडी। उन्होंने कहा कि किसानों को बड़ी.बड़ी बातों के जरिये भ्रमित किया जा रहा है। यह धीरे.धीरे जनता भी समझ रही है।उन्होंने आंदोलनरत किसान नेताओं से सवाल किया कि जो लोग दिल्ली बॉर्डर पर भोले किसानों को लेकर आए थेए वे उस समय कहां थे जब सरकार नये कृषि कानूनों को डेढ़ साल तक स्थगित कर सभी शर्तें मान रही थी। वे पीछे क्यों हटे, उन्होंने कहा कि किसान नेताओं का एजेंडा नये कानून में बदलाव लाने का नहीं, बल्कि आगामी चुनावों से जुड़ा हुआ है। आने वाले दिनों में धीरे.धीरे सब स्पष्ट हो जाएगा। आज आंदोलन में गुंडा तत्व घुस चुके हैं और धीरे.धीरे सामाजिक लोग आंदोलन से दूर हो रहे हैं। कांग्रेस जनता को भम्रित करने का काम करती है। कांग्रेस ने नये कृषि कानूनों को काला बताया और मारुति के प्लांट को यहां से पलायन करने की बात कही हटी और ऐसा कोई पलायन नहीं हुआ।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App