सरकार ने जो भरोसा जताया है, उसे बखूबी निभाउंगा

By: Jul 26th, 2021 12:17 am

भटियात के विधायक विक्रम जरयाल को मुख्य सचेतक बनाए जाने पर लगा बधाइयों का तांता

कुलदीप शर्मा- चुवाड़ी
भटियात के विधायक विक्रम जरयाल को मुख्य सचेतक बनाए जाने से चंबा में लंबे समय से चल रहा इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश सरकार में चंबा जिला के कुल पांच विधायकों में से चार चंबा जिला से हैं। कांग्रेस का एकमात्र विधायक डलहौजी से है। ऐसे में लंबे समय से जिला से किसी नुमाइंदे को इस तरह के पद की दरकार चल रही थी। शनिवार सुबह तड़के से ही विक्रम जरयाल को बधाइयां देने का सिलसिला चलता रहा। विधायक विक्रम सिंह जरयाल को प्रदेश सरकार में अहम ओहदे का सपना देखने वाले स्वर्गीय पूर्व मंडलअध्यक्ष चुनीलाल को भाजपा मंडल कार्यालय गरनोटा पहुंचाकर नवनियुक्त मुख्य सचेतक विक्रम सिंह जरयाल ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ सहयोगी स्वर्गीय पूर्व मंडल अध्यक्ष चुनीलाल आज उनके बीच होते उन्हें ये देख कर खुशी होती।

शनिवार के दिन उद्घाटन समारोह के चलते व्यस्त शेड्यूल में सुबह दस बजे तक करीब 500 से ज्यादा शुभकामनाएं देने वाले समर्थक पहुंच चुके थे। वहीं, दूर -दूर से उनके समर्थक उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंच रहे थे। इस अवसर पर जरयाल ने दिव्य हिमाचल को बताया कि प्रदेश सरकार ने उनपर भरोसा दिखाते हुए मुख्य सचेतक बनाया है। वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य जनता की सेवा करना है। उन्होंने कभी विधायक और आमजन में फर्क नहीं किया है। वह लोगों के हर दुख दर्द में शरीक होते हैं। जरयाल ने कहा कि आने वाले उपचुनावों और फिर विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत तय है। (एचडीएम)


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App