भारतीय तीरंदाज अतानु दास राउंड 16 में, दक्षिण कोरियाई ओह जिन-हाइक को 6-5 से हराया

By: Jul 30th, 2021 12:03 am

टोक्यो। भारतीय तीरंदाज अतानु दास ने यहां गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक में दक्षिण कोरियाई ओलंपिक चैंपियन ओह जिन-हाइक को 6-5 से हराकर पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा के राउंड 16 में प्रवेश किया।

अतानु दास ने तेज हवाओं के चलने से खड़ी हो रही समस्याओं के बावजूद अपने कोरियाई प्रतिद्वंद्वी को हराने के लिए शूट-ऑफ में 10 का स्कोर किया। इससे पहले उन्होंने राउंड 64 में ओलंपिक रजत पदक विजेता चीनी ताइपे के यू-चेंग डेंग को 6-4 से हराया। उल्लेखनीय है कि अब अतानु दास और उनकी पत्नी दीपिका कुमारी ही टोक्यो 2020 में शेष भारतीय तीरंदाज हैं। दीपिका इससे पहले महिला व्यक्तिगत के राउंड 16 में पहुंचीं थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App