घृणित और शर्मनाक है यह

By: Jul 23rd, 2021 12:05 am

मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा पर अश्लील वीडियो बनाने के आरोप लगाए हैं। यह घटना पूरे देश के लिए बहुत ही घृणित और शर्मनाक है क्योंकि उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी एक प्रसिद्ध फिल्म स्टार हैं। कुंद्रा के पिता ब्रिटेन में कंडक्टर थे। उन्होंने वहीं से शुरुआत की, कड़ी मेहनत के साथ अपना खुद का व्यवसाय खड़ा किया और करोड़पति बन गया। उसके बाद उसका व्यवसाय राज कुंद्रा ने संभाला। लेकिन उसकी भूख पूरी नहीं हुई। उसने अपना व्यवसाय कई देशों में फैलाया। इतना सब कुछ और करोड़पति पत्नी होने के बावजूद वह अश्लील हरकतों में लिप्त था। उसने अपनी सारी हदें पार कर दीं। उसने अपने पिता का नाम मिट्टी में मिला दिया। ऐसे बुरे तत्त्वों को बहिष्कृत कर जेल भेजना चाहिए।

-नरेंद्र कुमार शर्मा, भुजड़ू, मंडी


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App