मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, हिमाचल प्रदेश में चार दिन बहुत भारी बारिश

By: Jul 24th, 2021 12:08 am

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जमकर बरसेगा अंबर

कार्यालय संवाददाता — शिमला

हिमाचल प्रदेश में चार दिन भारी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग की मानें, तो 24 जुलाई को राज्य में गर्जन के साथ भारी बारिश होगी, जबकि 25 से 27 जुलाई के दौरान राज्य में बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 28 व 29 जुलाई को भी अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में शुक्रवार को दिन के समय मौसम साफ बना रहा। राज्य के हमीरपुर, चंबा, डलहौजी व पांवटा साहिब को छोड़ कर अन्य स्थानों पर दिन के समय बारिश नहीं है। बारिश न होने से अधिकतम तापमान में गत गुरुवार के मुकाबले बढ़ोतरी आई है। अधिकतम तापमान में एक से सात डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी आई है।

कल्पा में सबसे ज्यादा सात डिग्री तक पारा चढ़ा है। सोलन व केलांग में पांच, नाहन में तीन, सुंदरनगर व भुंतर में दो डिग्री तक पारा चढ़ा है। राज्य के कुछ स्थानों पर गत 24 घटों के दौरान बारिश हुई है। शिमला के कुफरी में सबसे ज्यादा 59 मिलीमीटर बारिश हुई है। नयनादेवी में 39, बैजनाथ में 34, शिमला व गोहर में 28 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में शनिवार को भारी बारिश होगी, जबकि 25 से 27 जुलाई के दौरान राज्य में बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। 28 व 29 जुलाई को भी अधिकांश स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान है।

कहां, कितना तापमान

जिला        अधिकतम न्यूनतम

शिमला             23.6     17.1

सुंदरनगर         32.7     21.8

भुंतर                31.1     20.5

कल्पा               23.1     14.3

धर्मशाला          27.8     19.4

ऊना                 33.8     26.2

सोलन              30.4     20.0

नाहन              29.3     23.1

केलांग              21.2     11.5

कांगड़ा             31.3     23.0

बिलासपुर         33.0     24.0

हमीरपुर           32.0     24.5

चंबा                  31.1     21.9

डलहौजी           19.8     16.3


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App