पवन सिंह और पायल देव का गाना बारिश बन जाना रिलीज

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और बॉलीवुड पाश्र्वगायिका पायल देव का नया गाना बारिश बन जाना रिलीज हो गया है। गाने के भोजपुरी वर्जन में पायल के साथ पवन सिंह नजर आ रहे हैं। गाना बारिश बन जाना का हिंदी वर्जन टीवी की मशहूर अदाकारा हिना खान और साहिर शेख पर फिल्माया गया था। गाने के भोजपुरी वर्जन में भी उनको रखा गया है, लेकिन साथ में पायल देव और पवन सिंह को भी गाने के म्यूजिक वीडियो में एंट्री मिली है।