Rain In Maharashtra : महाराष्ट्र में भारी बारिश ने ली 49 लोगों की जान, 90 लोग लापता

By: Jul 24th, 2021 12:08 am

एजेंसियां — मुंबई

भारी बारिश की वजह से महाराष्ट्र के कोल्हापुर, रायगढ़, रत्नागिरी, पालघर, ठाणे और नागपुर के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। भारी बारिश के बाद शुक्रवार को हुए हादसों में 49 लोगों की मौत हो गई। रायगढ़ के तलई गांव में पहाड़ का मलबा रिहायशी इलाके पर गिर पड़ा। इसके नीचे 35 घर दब गए। इस हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई है, 70 से ज्यादा लोग लापता हैं। सतारा के अंबेघर गांव में भी लैंड स्लाइडिंग हुई है।

 यहां आठ लोगों की जान गई है। मलबे के नीचे करीब 20 लोग दबे बताए जा रहें हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। शुक्रवार को ही मुंबई से सटे गोवंडी में एक इमारत के गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतक एक ही परिवार से हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए कोंकण, मुंबई और इसके आसपास के जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। ठाणे और पालघर में भारी बारिश के कारण लो लाइंग इलाके 24 घंटे से पानी में डूबे हैं। महाराष्ट्र में बारिश-बाढ़ से मरने वालों के लिए पांच लाख के मुआवजे का ऐलान किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App