पारिवारिक और मनोरंजन से भरपूर होगी राजा डोली लेके आजा

By: Jul 29th, 2021 2:02 pm

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म राजा डोली लेके आजा पारिवारिक और मनोरंजन से भरपूर फिल्म है। फि़ल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की मुख्य भूमिका है। फिल्म को लेकर निरहुआ ने कहा कि यह फि़ल्म पारिवारिक और मनोरंजन से भरपूर फि़ल्म होगी, जिसे सभी वर्ग के दर्शक देख सकते है। यह फिल्म काफी अलग तरह से बनाई जाएगी, जिसके गीत-संगीत पर काफी मेहनत की जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App