दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा के साथ जोड़ी जमाएंगे शाहरूख खान

By: Jul 24th, 2021 12:03 am

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा के साथ जोड़ी जमाते नजर आ सकते हैं। शाहरुख खान काफी लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। शाहरुख खान अंतिम बार वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म जीरो में नजर आए थे। शाहरुख जल्द ही फिल्म पठान में नजर आएंगे। उनकी एक नई फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है, जिसे एटली निर्देशित करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा शाहरुख खान के साथ काम करती हुईं नजर आ सकती हैं। कहा जा रहा है कि नयनतारा ने फिल्म साइन कर ली है और वह इस फिल्म के लिए काफी मेहनत भी कर रही हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App