छलक पड़े पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर के आंसू

निजी संवाददाता — भुट्टी
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व लाखों दिलों पर राज करने वाले राजा वीरभद्र सिंह के आक्समिक निधन से पूरे प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में शोक की लहर है, उनके निधन पर भुट्टिको सभा में दो मिनट का मौन रख कर उन्हें भावहीनी श्रद्धांजलि दी गई। वीरभद्र सिंह के सबसे अजीज और खास पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर भी वीरभद्र सिंह को याद करते हुए मंच पर रो पड़े। उनके साथ बिताए पल और किस तरह से उन्हें राजनीति में मार्गदर्शन किया करते थे। उन सभी को याद कर भूट्टिको के परिसर में भी सन्नाटा पसरा है। उनके निधन पर पूर्व बांगबानी मंत्री व भुट्टिको के अध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि आज हमने एक युग पुरुष, विकास के मसीहा, समाज सेवक और जन-जन में राज करने वाल राजा नहीं फकीर हैं। तखल्लस से मशहूर व्यक्तित्व को खो दिया है। इस आघात के लिए आज हम निशब्द हैं।

राजा वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने पूरे प्रदेश का समग विकास किया तथा वे सभी को साथ लेकर चलते थे, जनहित के लिए समर्पण उनकी सवसे बड़ी पूंजी थी। शोक सभा में पूर्व अल्प संख्यक निगम के अध्यक्ष गुलजार मोहम्मद भारती, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की निदेशक प्रेम लता, हिमबुनकर के पूर्व उपाध्यक्ष ब्रहमस्वरूप, भुट्टिको के उपाध्यक्ष रोहित, महेंद्र, निदेशक मदनलाल, टिकम राम, निर्मला देवी, इंद्रा, कलावती, मुख्य महाप्रबंधक रमेश, अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक विजय, महाप्रबंधक प्रेमचंद, रूप सिह, जैवंती व सैकड़ों बुनकर उपस्थिति रहे।