Weather Update : हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी
आज और कल जमकर बरसेंगे बादल, रेड अलर्ट जारी
कार्यालय संवाददाता-शिमला
हिमाचल प्रदेश में सक्रिय हुआ मानसून दो दिनों के दौरान कोहराम मचा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा प्रदेश में 27-28 जुलाई को भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। विज्ञान केंद्र ने दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 29 व 30 जुलाई को भी भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। जबकि राज्य में पहली अगस्त तक मौसम खराब बना रहेगा। प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर सोमवार को मौसम खराब बना रहा। दिन के समय कई स्थानों पर बारिश भी रिकार्ड की गई है। अधिकतम तापमान में एक से छह डिग्री तक की गिरावट आंकी गई है।
सुंदरनगर के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा छह डिग्री तक की गिरावट आंकी गई है। इसके अलावा सोलन, बिलासपुर व हमीरपुर में पांच डिग्री तक पारा लुढ़का है। शिमला में तीन, भुंतर, कांगड़ा, चंबा और डलहौजी में दो डिग्री तक पारा लुढ़का है। प्रदेश में बीते 24 घटों के दौरान भी कई स्थानों पर बारिश हुई है। बैजनाथ में सबसे ज्यादा 60 मिलीमीटर बारिश हुई है। नुरपूर में 44, नाहन में 34, धर्मशाला में 33, गगल में 21, पालमपुर में 16, रामपुर में 14 व अर्की में 12 मिलीमीटर बारिश हुई है।
कहां कितना तापमान
जिला अधिकतम न्यूनतम
शिमला 20.8 18.3
सुंदरनगर 26.2 24.1
भुंतर 30.6 23.7
कल्पा 24.1 17.0
धर्मशाला 27.2 20.8
ऊना — 28.2
सोलन 25.5 22.0
नाहन 25.1 23.0
केलांग 27.2 15.7
कांगड़ा 28.4 24.6
बिलासपुर 29.0 26.0
हमीरपुर 28.8 26.3
चंबा 29.9 23.8
डलहौजी 19.4 16.8
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App