महिलाओं का उत्पीडऩ और तालिबान

By: Aug 30th, 2021 12:02 am

अफगानिस्तान की एक अभिनेत्री के अनुसार तालिबान राज में महिलाओं का बहुत उत्पीडऩ हो रहा है। इसके वीडियो टेलीविजन के चैनलों पर भी देखे जा सकते हैं। इस बात का अंदाज़ा पहले से ही था क्योंकि 1996 से 2001 तक तालिबान का क्रूर शासन पूरी दुनिया ने देखा है। उस शासन को अफगानिस्तान की जनता आज तक नहीं भुला पाई है। यह एक ऐसा खूंखार आतंकवादी संगठन है जिनकी डिक्शनरी में रहम, दया और शांति नाम के शब्द ही नहीं हैं। इनकी भी मां, बहन और बेटियां हैं, लेकिन इसके बावजूद ये लोग न जाने किस मिट्टी के बने हैं। इन्होंने इतने कम समय में ही महिलाओं पर इतनी पाबंदियां लगा दी हैं कि उनका पालन करना बहुत मुश्किल है। महिलाओं को घर से बाहर निकलने की मनाही है। विश्व को इसके खिलाफ एकजुट होना होगा।

-नरेंद्र कुमार शर्मा, भुजड़ू, मंडी


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App