चार दिन देवभूमि की परिक्रमा, केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा खेल मंत्री ठाकुर की आशीर्वाद यात्रा से प्रदेश में दस्तक

By: Aug 6th, 2021 12:06 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — हमीरपुर

केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि हिमाचल में एंट्री करते ही वह प्रदेश भर में लोगों से मिलेंगे और जनता से आशीर्वाद भी लेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि लगभग चार दिनों तक वे प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। हालांकि यह पहला मौका है जब कैबिनेट मंत्री बनने के बाद हिमाचल का कोई लीडर अपने प्रदेश में इस तरह से दस्तक देगा। प्रदेश भर में बीजेपी के नेताओं और खासकर धूमल और अनुराग समर्थकों ने अपने युवा नेता के इस्तकबाल की तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के कार्यालय से जारी हुए शेड्यूल के मुताबिक केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 16 अगस्त को प्रदेश के दौर पर आ रहे हैं। अनुराग 16 अगस्त को प्रात: 10 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

इसके बाद प्रात: साढ़े 10 बजे से सवा 11 बजे परवाणू के लिए निकलेंगे। ओल्ड बैरियर परवाणू में उनका स्वागत होगा। परवाणू से दोपहर 12:15 बजे जाबली के लिए निकेलेंगे, जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। दोपहर दोपहर 12:45 बजे धमर्पुर बाजार में कसौली भाजपा मंडल द्वारा स्वागत किया जाएगा। दोपहर एक बजे कुमारहट्टी, दोपहर 1: 25 पर सोलन के मुख्य बाजार में सोलन मंडल द्वारा स्वागत किया जाएगा। तीन बजे सोलन में लंच के बाद 3:20 पर कंडाघाट बाजार में पहुंचने का कार्यक्रम है, जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। सायं 3:45 बजे शोघी बाजार पहुचेंगे, जहां पर शिमला ग्रामीण मंडल द्वारा स्वागत किया जाएगा। 4:25 पर तारादेवी मंदिर में दर्शन करेंगे। सायं छह बजे होटल पीटरहॉफ शिमला में उनका स्वागत कार्यक्रम है। रात्रि विश्राम होटल पीटरहॉफ शिमला में ही होगा। 17 अगस्त को प्रात: 9 बजे पीटरहाफ में प्रेस ब्रिफिंग करेंगे। प्रात: 10:45 बजे घणाहट्टी बाजार, दोपहर 12:05 बजे गलोग, दोपहर 12:45 बजे शालाघाट में अर्की मंडल द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।

दोपहर एक बजे दाड़लाघाट बाजार, भराड़ीघाट बाजार में दोपहर 2:40 पर नम्होल में, सायं 3:05 बजे ब्रह्मपुखर, 3:40 बजे बिलासपुर सर्किट हाउस, सायं 5:10 पर कोठीपुरा और छह बजे स्वारघाटर पहुंचेंगे। रात 8:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगे और वहीं रात्रि विश्राम होगा। 18 अगस्त को कैबिनेट मीटिंग के चलते वह दिल्ली लौट जाएंगे और फिर 20 अगस्त को प्रात: 8:30 बजे गगल एयरपोर्ट पर उतरेंगे। उसके बाद प्रात: 9:25 बजे होटल धौलाधार और साढ़े दस बजे प्रेस ब्रिफिंग भी होटल धौलाधार में करेंगे। प्रात: 10:45 बजे योल बाजार, प्रात: 11:05 बजे टंग में, प्रात: 11:20 बजे चामुंडा जी मंदिर में शीश नवाने के बाद दोपहर 12:20 बजे नगरोटा, दोपहर 12:45 बजे मटौर, दोपहर एक बजे कांगड़ा मंदिर में दर्शन करेंगे। कांगड़ा में लंच के बाद दोपहर 2:15 बजे रानीताल, 2:40 पर देहरा, सायं 3:05 बजे ढलियारा, सायं 3:20 बजे परागपुर, सायं 3:50 बजे रक्कड़, सायं 4:20 बजे नादौन, सायं 4:40 बजे जलाड़ी, पांच बजे भूंपल, सायं 5:20 बजे नोहंगी, साढ़े पांच बजे रंगस, छह बजेे झनियारी, 6:20 बजे सलासी में, सायं 6:40 बजे पक्का भरो, 6:45 बजे पक्का भरो गांधी चौक सर्किट हाउस हमीरपुर में पहुंचेंगे। यहां स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ लोग उनका स्वागत करेंगे। 21 अगस्त को प्रात: अनुराग ठाकुर अपने गृह क्षेत्र समीरपुर में, 10:30 बजे टिहरा, दोपहर 12 बजे धर्मपुर, दोपहर दो बजे संधोल और सायं 3:30 बजे सुजानपुर पहुंचेंगे, जहां पर उनका स्वागत होगा। 22 अगस्त को भी केंद्रीय मंत्री के अपने लोकसभा क्षेत्र में रहने की बात कही जा रही है।

भाजपा ने शुरू की हैल्थ वालंटियर ड्राइव

शिमला। भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर हैल्थ वालंटियर ड्राइव प्रारंभ किया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दिशा-निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान प्रारंभ किया गया। 28 जुलाई को भाजपा केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में जगत प्रकाश नड्डा ने इस अभियान का श्रीगणेश किया। उद्घाटन सत्र में 33 प्रांतों, केंद्र शासित प्रदेशों के 121 प्रतिभागियों ने भाग लिया। भाजपा ने लक्ष्य रखा है कि देश में चार लाख स्वास्थ्य स्वयंसेवक बनाए जाएंगे, जिन्हें विशेष प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 28 जुलाई को इस प्रशिक्षण की भी शुरूआत की गई। इस प्रशिक्षण के पांच महत्त्वपूर्ण भाग है। स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान कोरोना की किसी भी संभावित तीसरी लहर के समय गांव-गांव एवं मोहल्ले-मोहल्ले में सेवा करने वाले लोगों की टीम खड़ी करने का लक्ष्य लेकर चली है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App