नग्गर में सहभागिता पौधारोपण अभियान, देवदान के 51 पौधे रोपे

By: Aug 1st, 2021 12:53 am

पतलीकूहल। ग्राम पंचायत सहभागिता पौधारोपण अभियान के तहत एकीकृत विकास परियोजना के माध्यम से नग्गर में रेंज क्वाटर के समीप जंगल में देवदार के 51 देवदार दार के पौधे रोपे गए। वन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बीडीसी अध्यक्ष कुंदन ठाकुर की अगवाई में यह अभियान चलाया गया, जिसमें ग्राम पंचायत प्रधान नग्गर प्रदीप ठाकुर, उपप्रधान दौलत राम, वार्ड पंच और महिला मंडल ने इस में अपनी भागीदारी दी। एकीकृत विकास परियोजना के जिला परियोजना अधिकारी एचएस पाल ने बताया कि यह परियोजना विशब बैंक की सहायता से चलाई जा रही है, जिसमें हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों की 428 पंचायतों में 700 करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे।

इस परियोजना में 80 प्रतिशत राशि विश्व बैंक और 20 प्रतिशत राशि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा खर्च की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला कुल्लू की 46 पंचायतों में इस परियोजना के अंतर्गत कार्य किए जाएंगे, जिसमें प्राकृतिक जलागम संसाधनों का प्रबंधन एवं स्रोतों की स्थिरता, जलवायु परिवर्तन एवं बर्षा आधारित कृषि का संरक्षण सहित कई और कार्य किये जाएंगे। इस पौधा रोपण अभियान में सहायक परियोजना अधिकारी नग्गर यूनिट भूपिल शर्मा एसहित बिभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे ।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App