रिकांगपिओ में कांग्रेस ने लहराए काले झंडे

By: Sep 29th, 2021 12:16 am

मुख्यमंत्री का दौरा रद्द होने पर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

मोहिंद्र नेगी — रिकांगपिओ
मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का एकदिवसीय किन्नौर दौरा उप चुनावों की घोषणा के चलते रद्द हो गया। इस दौरान किन्नौर कांग्रेस ने रिकांगपिओ के मुख्य बाजार में काले झंडे लहरा कर जयराम सरकार के विरुद्ध जमकर रोष प्रदर्शन किया। पुलिस ने भी कॉड ऑफ कंडक्ट का हवाला दे कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घरना प्रदर्शन करने से रोका गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि किन्नौर पुलिस कोड ऑफ कोडेक्ट का हवाला देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धरना प्रदर्शन से तो रोकती रही जबकि रिकांगपिओ के मुख्य चौक पर भाजपा सरकार के उपलब्धियों वाले बैनर को पुलिस अनदेखी करती रही।

इस दौरान एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने पुलिस पर आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने मेरे पति से जबरन मोबाइल छीना और बाद में मुझ पर जबरन दबाब बना कर उस मोबाइल से सभी फोटोज को पुलिस द्वारा डिलीट किया गया। उक्त महिला कांग्रेस की महिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी बताई गई है। इस घटना को लेकर महिलाओं व पुरुष कार्यकर्ताओं ने एसपी आफिस के बाहर प्रदर्शन करते हुए आरोपी पुलिस कर्मचारी के विरुद्ध एफआईआर करने की मांग करते रहे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में किन्नौर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध बारी रोष देखा गया। इस दौरान डीसी किन्नौर सहित एसपी किन्नौर स्वंय घटना स्थल पर पहुचे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App