भीड़-जोश देख चौटाला गदगद

By: Sep 16th, 2021 12:02 am

पंचकूला में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

पंचकूला, 15 सितंबर(कासं)

पंचकूला के अग्रवाल भवन में जजपा पंचकूला का एक बहुत ही बड़ा व भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इस सम्मेलन में जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। इस सम्मेलन में पहुंची कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष गदगद नजर आए। बुधवार के इस प्रोग्राम का श्रेय जहां उन्होंने पंचकूला के कार्यकर्ताओं को दिया, वहीं उन्होंने दोनों जिला प्रधानों की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को सबसे पहले पार्टी का सदस्य बनाया जाए, 24 सितंबर तक हर हाल में यह इस अभियान को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को जननायक श्रधेय स्व देवीलाल का जन्मदिन जिला स्तर पर मनाया जाएगा।

उन्होंने सभी से आह्वान भी किया कि चौधरी देवीलाल की 108वी जयंती है।इस अनुसार 108-108 कार्यकर्ता हर जिले में चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करेंगे , प्रार्थना सभा करेंगे व सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जजपा प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने आह्वान किया कि हमे पार्टी को मजबूत करके राज्य में नंबर एक पार्टी बनाना है। बुधवार की बैठक में बलवंत नालाघट, अग्रवाल जी रायपुर रानी, तेज सिंह तेवतिया, किरण पूनिया दोनों हलकों के हलका प्रधान एवं ब्लॉक प्रधानों सहित, सुशील गर्ग, राजेश निषाद अरविंद जाखड़ तीनों पार्षद, केसी भारद्वाज, ललित गर्ग, रामफल यादव, बलबीर सैनी, नरिंदर जैन, अंजुराय, सुदेश पंवार, हनी सिंह, संदीप देशवाल, राहुल मल्होत्रा, महेंद्र शर्मा, जसबीर जस्सी, महेंद्र छाबड़ा, इंदुबाला, देवखान हरोली, पवन सैनी, अमित सैनी, बलकार ठरवा, पंकज पंवार, अमिता गुप्ता, अशोक मलिक आदि कार्यकर्ताओ सहित बडी तादाद में कार्यकर्ताओं ने
भाग लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App