जींद में धूमधाम से मनाई देवीलाल जयंती

By: Sep 27th, 2021 12:02 am

पिंजौर, 26 सितंबर (कासं)

हिंदुस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री हरियाणा केसरी ताऊ देवीलाल जी के जन्मदिवस पर लाखों लोग जींद में इक_े हुए और हिंदुस्तान वासियों को संदेश दिया कि यह जनसभा ताऊ देवीलाल के 108 में जन्मदिन को समर्पित है। इस दौरान सबने ताऊ देवीलाल की नीतियों का गुणगान किया। इस दौरान भाई शेर सिंह राणा ने ओम प्रकाश चौटाला के नाम से रोजगार गारंटी योजना देने की मांग रखी। अभय सिंह चौटाला के सामने आने वाले समय में राजपा और इनेलो मिलकर हरियाणा में सरकार बनाएगी। इस मौके पर राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा, राष्ट्रीय सचिव बलवान ठाकुर, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष हरि शमशेर सिंह कौशिक, पार्टी महासचिव युधिष्ठिर सालवान, दशरथ कश्यप, कपिल दत्ता मौजूद रहे। इनेलो पार्टी ने राजपा के सभी पदाधिकारियों को पूरा मान सम्मान दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App