खन्ना में गला घोंट मार डाली बुजुर्ग, घर में अकेली रहती थी सुरिंदर कौर, देर रात घर लौटने के बाद वारदात

By: Sep 16th, 2021 12:06 am

घर में अकेली रहती थी 75 वर्षीय सुरिंदर कौर, देर रात घर लौटने के बाद वारदात

खन्ना, 15 सितंबर (कासं)

खन्ना में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला का बेरहमी से कत्ल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। खन्ना पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार खन्ना के वार्ड नंबर 20, आहलूवालिया मोहल्ला, नजदीक तिवाड़ी चौक, ऊंचा बेहड़ा में रहने वाली एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुरिंदर कौर वालिया, जिसके पति की पहले मृत्यु हो चुकी है, बड़ा बेटा कैनेडा में रहता है व छोटा बेटा खन्ना के कृष्णा नगर में रहता है, का बड़ी ही बेरहमी से कत्ल कर दिया गया है। बुजुर्ग महिला जो कुछ दिन बाद कैनेडा जाने वाली थी, घर में अकेली रहती थी। रात के करीब दस बजे मोहल्ले में गणपति पूजा के दौरान लंगर खाकर देर रात घर लौटी थी। बताया जा रहा है कि महिला का कत्ल गला घोंटकर किया गया है। महिला को मारने से पहले हाथ पांव बांधे गए थे, फिर गला घोंटकर मारा गया।

घर में सारा सामान बिखरा हुआ है। पुलिस की टीमें जांच जुटी हैं। मौके पर खन्ना पुलिस के एसपी मनप्रीत सिंह, डीएसपी राजन परमिंदर सिंह, थाना सिटी .2 के इंचार्ज आकाशदीप एसी आई ए स्टाफ़ के इंचार्ज विनोद कुमार की टीम जांच में जुटी है। डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया गया। खन्ना कृष्णा नगर में रहने वाली महिला की पुत्र वधु पूजा और हरिंदर सिंह ने बताया कि बुजुर्ग सुरिंदर कौर वालिया काफी समय से घर में अकेली रहती थी। जो कुछ दिन बाद कैनेडा में रहते अपने बड़े बेटे के पास जाने वाली थी । देर रात को वह गणपति चौकी पूजा के कार्यक्रम में शिरकत कर लौटी थी। सुबह काम वाली पहुंची तो महिला की मौत का पता चला। एसपी मनप्रीत सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। अभी अज्ञात के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया गया है। जल्द ही महिला के कातिलों को पकड़ लिया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App