विवेकानंद हास्पिटल में होगा हार्ट का इलाज

By: Sep 15th, 2021 12:20 am

पूर्व सीएम शांता कुमार ने किया खुलासा, अस्पताल में 60 दिनों में खुलेगी कैथ लैब

दिव्य हिमाचल ब्यूरो—पालमपुर
पूर्व मुख्यमंत्री एवं विवेकानंद ट्रस्ट के अध्यक्ष शांता कुमार ने बताया कि विवेकानंद ट्रस्ट की मीटिंग इस बार ऐतिहासिक रही है। पहली बार ऐसा हुआ है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में विवेकानंद ट्रस्ट के चीफ पैट्रन सहित सभी मुख्य ट्रस्टियों ने बैठक में भाग लिया। शांता कुमार ने बताया कि इस बैठक में तीन मुख्य निर्णय लिए गए हैं। अब विवेकानंद अस्पताल में हृदय रोग का इलाज भी होगा। बैठक में जयप्रकाश सेवा संस्थान के अध्यक्ष ने 60 दिनों के भीतर विवेकानंद अस्पताल में कैथ लैब खोलने का भरोसा दिलाया है।

विवेकानंद अस्पताल में हृदय रोग से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। 60 दिनों के अंदर इस अस्पताल में एनजीओ प्लास्टी की सुविधा लोगों को मिल जाएगी। शांता कुमार ने बताया कि जयप्रकाश सेवा संस्थान नोएडा के डायरेक्टर एवं कार्डियोलॉजिस्ट मनोज लूथरा को विवेकानंद ट्रस्ट का ट्रस्टी बनाया गया है। विश्व में प्रसिद्ध डा. मनोज लूथरा 15000 से अधिक हृदय रोग से संबंधित सर्जरी कर चुके हैं तथा आर्मी में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मनोज लूथरा की देखरेख में ही यह कैथ लैब बनेगी। दूसरा निर्णय इस बैठक में यह लिया गया कि संस्थान में एमआरआई मशीन जल्द स्थापित की जाएगी। शांता कुमार ने बताया कि कायाकल्प संस्थान में बिना सुई व बिना रुई के मरीजों का इलाज किया जाता है। कायाकल्प भारत के गिने-चुने संस्थानों में शामिल हो गया है जहां फिजियोथैरेपी, योग तथा पंचकर्मा की सुविधा रोगियों को मिलती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App