किन्नौर को कल मिलेगी 55 करोड़ की सौगात

By: Sep 27th, 2021 12:20 am

मुख्यमंत्री जयराम रिकांगपिओ में करेंगे 20 शिलान्यास और आठ उद्घाटन

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — रिकांगपिओ
प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने बताया कि 28 सितंबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने एकदिवसीय किन्नौर प्रवास को लेकर प्रात: हवाई मार्ग से रिकांगपिओ पहुंचेंगे। जिसके बाद पुलिस ग्राउंड रिकांगपिओ में जनसभा को संबोधित करने के बाद करीब 55 करोड़ की लागत की 20 शिलांयास व आठ कार्यों का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री स्वर्गीय ठाकुर सेन नेगी के म्यूजियम का भी उद्घाटन करने के साथ क्षेत्रिय अस्पताल रिकांगपिओ में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह रिकांगपिओ में जनसमस्याएं भी सुनेंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के किन्नौर दौरे को लेकर जिला स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ताकि मुख्यमंत्री के दौरे को सफल बनाया जा सके। इस दौरान उनके साथ किन्नौर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव हारा, उपाध्यक्ष बीरबल कुमार, महामंत्री मंजू नेगी व चंद्र पोल, कल्पा मंडल अध्यक्ष परविंद्र नेगी, पूह मंडल अध्यक्ष सुभाष नेगी, जिला सचिव एवं पूह मंडल सह-प्रभारी सुनील नेगी, किसान मोर्चा अध्यक्ष बलकार नेगी, पूह मंडल अध्यक्ष जीत राम, कल्पा किसान मोर्चा अध्यक्ष हरदेव व ग्राम केंद्र अध्यक्ष जगराज नेगी मुख्य रूप से उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App