पहले दिन 47.82% छात्र ही पहुंच पाए स्कूल, बसों की आवाजाही को लेकर रही असमंजस की स्थिति

By: Sep 28th, 2021 1:50 am

भारत बंद के कारण बसों की आवाजाही को लेकर रही असमंजस की स्थिति

सोनिया शर्मा — शिमला

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में सोमवार को रौनक तो लौटी, लेकिन स्कूलों में बच्चों की संख्या आधे से भी कम रही। सोमवार को प्रदेश के स्कूलों में केवल 47.82 फीसदी बच्चे ही पहुंचे। भारत बंद का प्रदेश में भी असर देखने को मिला। स्कूल जाने वाले छात्र इस असमंजस में रहे कि भारत बंद के चलते बसें चलेंगी या नहीं। इस कारण कुछ बच्चे स्कूल आए ही नहीं। वहीं, कुल्लू जिला के स्कूलों में 12वीं कक्षा में सबसे ज्यादा 60.99 फीसदी छात्र पहुंचे। इसके साथ ही बिलासपुर और सिरमौर में भी यह आंकड़ा अधिक रहा। दसवीं कक्षा में भी जिला कुल्लू में ही छात्रों की उपस्थिति सबसे ज्यादा 60.68 फीसदी रही। शिक्षा विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के स्कूलों में दसवीं और 12वीं में कुल 134182 छात्र हैं, जिसमें से सोमवार को केवल 64178 छात्र ही स्कूल पहुंचे। करीबन तीन माह बाद स्कूल खुलने से बच्चों में भी इसका खासा उत्साह देखने को मिला। इसमें शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में कक्षाएं लगाने के लिए विद्यार्थियों में अधिक उत्साह देखा गया।

 विद्यार्थी लंबे समय के बाद सहपाठियों से मिले, लेकिन दूर से ही हालचाल जाना। गेट पर थर्मल स्कैनिंग के बाद ही शिक्षक, गैर शिक्षक और विद्यार्थी स्कूल के अंदर आ सके। बिना मास्क परिसर में किसी को भी नहीं आने दिया गया। प्रदेश के सभी स्कूलों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने प्रधानाचार्य खुद क्लासरूम गए। उन्होंने जायजा लिया कि कोरोना नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं। उच्च शिक्षा निदेशक डा. अमरजीत शर्मा ने बताया कि पहले दिन छात्रों की उपस्थिति कम रही। कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया। (एचडीएम)

यह रही उपस्थिति (प्रतिशत में)

जिला      दसवीं      12वीं

बिलासपुर 56.24     54.91

हमीरपुर   57.85     56.57

कांगड़ा    49.38     57.06

किन्नौर    48.01     41.35

कुल्लू      60.68     60.99

लाहुल     45.16     47.74

मंडी       38.04     36.46

शिमला    39         38.16

सोलन     39         41

सिरमौर    53.42     55.61

ऊना       45.56     53.99


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App