आज शिमला पहुंचेंगे पीयूष गोयल, कल गरीब कल्याण योजना कार्यक्रम में लेंगे भाग, 26 को करेंगे अटल टनल का दौरा

By: Sep 24th, 2021 12:07 am

कल गरीब कल्याण योजना कार्यक्रम में लेंगे भाग, 26 को करेंगे अटल टनल का दौरा

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल शुक्रवार से हिमाचल दौरे पर रहने वाले है। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल हवाई मार्ग से दोपहर 12:45 पर अन्नाडले पहुंचेगे। यहां से वह भोजन के लिए होटल पीटरहॉफ जाएंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल दोपहर 2.10 पर सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत जतोग टूटू में एक टीकाकरण केंद्र में जाएंगे। टीकाकरण केंद्र में आयोजित पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेंगे। केंद्रीय मंत्री दोपहर तीन बजे खलीनी पहुंचेगे जहां वह भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित एक रक्तदान शिविर में भाग लेंगे। कार्यक्रम के उपरांत पीयूष गोयल होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल जाएंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

25 को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 11 बजे होटल पीटरहॉफ आएंगे और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के कार्यक्रम में इस योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे। 26 को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल अन्नाडले से सिस्सू हेलिपैड लाहुल स्पीति हवाई मार्ग से जाएंगे, जहां सुबह नौ बजे वह अटल टनल पहुंचगे। केंद्रीय मंत्री सुबह 10:55 बजे कुल्लू के अटल सदन पहुंचेगे जहां हिमाचल के शिल्पकारों के साथ वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे। दोपहर 12 से दो बजे तक पीयूष गोयल कुल्लू के अटल सदन में एक हथकरघा प्रदर्शनी में भाग लेंगे और शिल्पकारों से संवाद करेंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल तीन बजे भुंतर एयरपोर्ट से हवाई मंर्ग द्वारा चंडीगढ़ लौट जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App