पंजाब सरकार का नया मंत्रिमंडल तय, कैप्टन के पांच साथियों को जगह नहीं

By: Sep 26th, 2021 12:08 am

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दिल्ली से लौट आए हैं और शनिवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की। पंजाब की नया मंत्रिमंडल तय हो गया है। पंद्रह नए मंत्री बनाए जाने हैं। नए मंत्रिमंडल में कैप्टन के पांच मंत्रियों को जगह नहीं मिली है। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित रविवार शाम साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली नई कैबिनेट के मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।

शनिवार दोपहर राज्यपाल से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पत्रकारों को बताया कि इस बीच नए मंत्रिमंडल में शामिल चेहरों को लेकर सोशल मीडिया पर अनुमान लगाए जाने लगे हैं, वहीं दूसरी ओर शुक्रवार रात दस बजे नई दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर मुख्यमंत्री चन्नी, पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू, उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और गोपी सोनी की मौजूदगी में मंत्रिमंडल को अंतिम रूप दिया गया। माना जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में पांच पूर्व मंत्रियों को जगह नहीं दी गई है, जबकि सात नए चेहरे शामिल किए गए हैं। इनमें परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग और संगत सिंह गिलजियां के नाम प्रमुख हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App