डीएम-पीईटी के पदों पर भर्ती शुरू, शिक्षा विभाग ने 1690 पोस्ट भरने को जारी की अधिसूचना

By: Sep 21st, 2021 12:07 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो – शिमला

प्रदेश के स्कूलों में अब कला शिक्षक और फिजिकल एजुकेशन टीचर यानी पीईटी शिक्षकों की कमी नहीं खलेगी। प्रदेश शिक्षा विभाग ने स्कूलों में 1690 पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें कला अध्यापकों के 820 और पीईटी शिक्षकों के 870 पद भरे जाने हैं। इस बारे में जिलावार विभिन्न पदों की लिस्ट जारी कर दी गई है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने स्कूलों में 4000 नए शिक्षकों की भर्तियां करने का फैसला किया है। इसके तहत अब भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इन शिक्षकों के साथ ही स्कूलों में 4000 पद भरे जाने हैं। प्रदेश सरकार की अधिसूचना से बेरोजगारों को बड़ी राहत मिले हैं। लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। वहीं, स्कूलों में भी शिक्षकों की कमी भी दूर होगी। काफी समय से इन भर्तियों का इंतजार था।

कहां, कितने पद भरेंगे

जिला          डीएम   पीईटी

बिलासपुर         31        25

चंबा                  51        83

हमीरपुर           63        48

कांगड़ा             159      189

किन्नौर            3          18

कुल्लू                33        42

लाहौल             1          12

मंडी                  168      158

शिमला             109      106

सिरमौर            49        76

सोलन              56        40

ऊना                 97        73

कुल                  820      870


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App